फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दड़बा कलां में नोटिस देने गई पुलिस टीम पर दंपती ने किया हमला

Mon, 23 Sep 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में सोमवार को पुलिस जांच में शामिल होने का नोटिस देने गई पुलिस टीम पर एक दंपती ने हमला कर वर्दी फाड़ दी। चौपटा पुलिस ने ईएसआई विनोद कुमार की शिकायत पर दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईएसआई विनोद कुमार ने चौपटा थाना में दी गई शिकायत में बताया कि वह महिला सिपाही सुनीता, कमला, एसपीओ सुनीता, चालक संदीप कुमार के साथ गांव दड़बा कलां गए थे। जब वे गांव निवासी राजबीर पुत्र रामकुमार को 14 अगस्त 2024 में दर्ज मामले में पुलिस जांच में शामिल होने का नोटिस देने के लिए उसके घर पहुंचे तो, राजबीर मारने की नीयत से आगे बढ़ा। चालक संदीप कुमार बचाव के लिए आया तो राजबीर ने उसे धक्का दे दिया। उसके बाद राजबीर ने गले से पकड़कर उसकी वर्दी खींचकर फाड़ दी और बटन तोड़ दिए। राजबीर की पत्नी रोशनी भी लाठी उठाकर लाई और महिला पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगी। उसने किसी प्रकार राजबीर को काबू किया लेकिन उसकी पत्नी रोशनी फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें