फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 9 नशा पीड़ितों की कराई काउंसिलिंग, दो नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने के अभियान में सक्रिय है। नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव कुमार की अगुवाई में टीम ने गांव कालांवाली और त्रिलोकेवाला में जाकर 11 नशा पीड़ितों की पहचान की और उनकी काउंसलिंग करवाई। इसमें 9 लोगों का इलाज वहीं शुरू किया गया, जबकि 2 नशा पीड़ितों को कालांवाली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सुग्रीव ने पीड़ितों के परिवारों और ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशा मुक्त डबवाली अभियान में पुलिस सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि अधिकांश पीड़ित युवा हैं और लोगों को खेलों और स्वस्थ गतिविधियों की ओर आकर्षित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार के मानस पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए कहा कि नशा पीड़ितों की सूचना नशा मुक्ति टीम को दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें