फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रमाणपत्र के लिए लगाई पार्षदों की दो-दो घंटे की विशेष ड्यूटी

Fri, 03 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू करवाई है। जहां सिंगल विडो सिस्टम शुरू किया गया है। वहीं, उन्होंने पार्षदों के साइन करवाने के लिए चक्कर काटने की समस्या का स्थायी समाधान किया है।
विज्ञापन

पार्षदों के साथ बातचीत कर नगर परिषद में ही एक समय में एक पार्षद की दो घंटे की ड्यूटी लगाई है। जिससे कि किसी भी महिला को चक्कर न काटने पड़े। इतना ही नहीं, वह स्वयं भी कार्यालय में मौजूद रहे है ताकि किसी को कोई परेशानी हो तो उसका समाधान कर सके। यदि कोई पार्षद नहीं होगा तो वह स्वयं कार्यालय में योजना के तहत रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाने वालों के दस्तावेज पर साइन करेंगे।
नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं व बेटियों के लिए है। इसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए और उन्हें कोई परेशानी न हो। इसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। दो दिन पहले मुझे जानकारी मिली कि अलग अलग कमरों में रिहायशी प्रमाण पत्र को लेकर महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। इसलिए सभी कर्मचारियों को एक ही जगह बैठाकर सिंगल विडो सिस्टम शुरू करवाया गया। तीन कर्मचारी हर समय आवेदन फार्मों की जांच कर साइन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सांझा काम है और इसमें सभी की भागीदारिता अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें