सिरसा में सीएम विंडो में दर्ज शिकायतें सुनते अधिकारी।
सिरसा। लोक निर्माण विश्राम गृह में सीएम विंडो के स्थानीय प्रभारी कपित सोनी ने पहली बार समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान चुनिंदा लोग ही अपनी शिकायतों के समाधान को लेकर पहुंचे। इस दौरान सीएम विंडो के स्थानीय प्रभारी कपित सोनी ने बताया कि शुक्रवार को सीएम विंडो के लिए समय निर्धारित किया गया और 10 शिकायतें सुनी है। पहली बार होने के कारण अधिकारी नहीं आए हैं।
आगामी बैठक नियमानुसार ही की जाएगी और जो सीएम विंडो में लंबे समय से शिकायतें पेंडिंग हैं, उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान सीएम विंडो की पेंडिंग शिकायत के लिए वार्ड 6 निवासी जगदीश लाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले गली में पाइपलाइन डालने के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी।
आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जेई, एसडीओ आते और उल्टा मेरे को ही धमका कर चले जाते हैं। कभी पाइप में जोड़ लगाने तो कभी दिशा बदलने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने मेरे 20,000 रुपये खर्च करवा दिए हैं। आज तक कोई समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आज इनको शिकायत दी है, समाधान होगा या नहीं। यह दो तीन दिन में पता चल जाएगा।