फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः स्वास्थ्य विभाग सतर्क, पूरे अस्पताल की करवाई सफाई, हेल्पालइन जारी

विज्ञापन
corona virus - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अब निजी अस्पतालों तथा कोरियर कंपनियों से अनुबंध किया है। सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टर अपने सुरक्षा को लेकर मास्क लगाकर घूम रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जिले में चीन गए तथा वापस आए हुए लोगों की जानकारी एकत्रित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसके माध्यम से मरीजों की जानकारी अस्पताल तक पहुंच जाए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। बीते दिन विभाग ने अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया था। बुधवार को सिविल अस्पताल सिरसा में सभी डॉक्टर तथा नर्स मुंह पर मास्क लगाकर मरीजों की जांच कर रहे थे। अस्पताल में आईसीयू में मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है। हाल में आईसीयू में तीन बेड की व्यवस्था की गई है। अगर जरूरत पड़ती है तो उसी समय सिविल अस्पताल के आईसीयू में पांच बेड तक की व्यवस्था की जा सकती है।
निजी अस्पतालों से किया अनुबंध
सिविल अस्पताल में अधिकारियों ने आईएमए के डॉक्टरों से संपर्क किया और सभी निजी डॉक्टरों को बताया कि अगर कोई भी उनके पास संदिग्ध मरीज आता है तो वह तुरंत सिविल अस्पताल में इसकी जानकारी दें। इसके साथ ही सिविल अस्पताल ने शहर के निजी अस्पतालों में नौ वेंटिलेटर तैयार रखने को कहा है। अगर जरूरत पड़ती है तो मरीजों को निजी अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखा जाएगा। अगर कोई संदिग्ध मरीज के बारे में जानकारी मिलती है तो उस पर सिविल अस्पताल उस मरीज के सैंपल लेगा और पुणे की लैब में भेजेगा। जहां उसकी जांच की जाएगी और सात दिन में रिपोर्ट मरीज को सौंपी जाएगी। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट को पुुणे भेजने के लिए सिरसा की एक कोरियर कंपनी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध किया है जो सात दिन में रिपोर्ट की जांच करवाकर अस्पताल को सौंप देगी। वहीं वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सफाई कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वह हर आधे घंटे में अस्पताल की सफाई करें। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के सभी कमरों की सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी जुटाने में लगा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब जानकारी जुटाने में लगा हुआ है कि जिले के कितने लोग चीन में गए हुए हैं तथा इन दिनों वापस कितने लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक नंबर 01666-241155 जारी किया है कि अगर किसी को कोई इस वायरस से संबंधित जानकारी मिलती है तो वह तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। नोडल अधिकारी डॉ. अनिशा ने बताया कि अगर किसी को भी खांसी जुकाम जैसी शिकायत है तो वह तुरंत इसका इलाज करवाए और खुद को दूसरों के संपर्क में न आने दें।
हमारी ओर से पूरी तरह प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कोरियर कंपनी के साथ भी अनुबंध हो गया है। संभावित मरीजों के सैंपल कोरियर के माध्यम से पुणे लैब में भेजे जाएंगे। अगर कोई मरीज मिलता है तो उसके इलाज के हमारे पास पूरे प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. विरेश भूषण, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें