स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 से अधिक आयु वाले 2679 लाभार्थियों को कोरोना की डोज लगवाई। अब तक जिलं में 256844 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। अब तक 18 से 44 आयुवर्ग के 31864 लाभार्थियों, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 65230 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 14994 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 95940 लाभार्थियों ने पहली तथा 32645 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
शिविर में 283 ने लगवाई वैक्सीन : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश मल्होत्रा के आदेशानुसार कोरोना महामारी के मद्देनजर वीरवार को स्थानीय जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुराधा ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में कुल 283 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अब तक तीन वैक्सीनेशन कैंप लगाये जा चुके हैं जिसमें 506 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो टीमों की ड्यूटी लगाई गई थी।