फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस मरीजों के लिए लगाए 10 बेड, 12 डॉक्टर करेंगे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 10 बेड लगा इलाज प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का अभी प्राथमिक उपचार ही होगा। मरीजों की पहले डायग्नोसिस की जाएगी। जिसके पश्चात मरीज की स्थिति अनुसार उपचार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेपुटेशन पर दो आयुर्वेदिक, एक डेंटल और एक होम्योपैथिक डॉक्टर मंगवाया गया है। ब्लैक फंगस वार्ड में आठ डॉक्टरों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर ब्लैैक फंगस वार्ड बनाया गया है। वार्ड में मरीजों के लिए 10 बेड लगाए है। वार्ड में फिजिशियन, ईएनटी सर्जन, आई सर्जन, मनोचिकित्सक, डेंटल और होम्योपैथिक डॉक्टर सहित कुल 12 डॉक्टरों की ड्यूटी रहेंगी। इनमें कई डॉक्टरों को स्थायी रखा जाएगा जबकि कई डॉक्टरों को जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए बुलाया जाएगा। नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज शुरू होने से पीड़ित मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। मरीजों की जांच प्रक्रिया और दवाईयां भी अस्पताल की ओर से मुख्यालय से मंगवाई जा रही है। हालांकि दवाईयों की किल्लत होने के कारण अभी मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मेडिकलों से दवाईयां खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
विभाग ने एंडोस्कोपी की मुख्यालय से की मांग : स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से एंडोस्कोपी की मांग की है। जिससे मरीजों की डायग्नोसिस की जाएगी और सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल नागरिक अस्पताल की लेबोरेट्री में ही जांच के लिए भेजे जाएंगे। मरीजों के सैंपल आने के बाद मरीजों का इलाज व सर्जरी संबंधित जानकारी मिल पाएगी। प्राथमिक उपचार नागरिक अस्पताल में होगा। अगर किसी मरीज की सर्जरी करने की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और अन्य किसी अस्पताल में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले संक्रमित : जिले में हर रोज ब्लैक फंगस के मरीज पाए जा रहे हैं। बुधवार को जिले में दो ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 53 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें से 42 मरीज सिरसा के है जबकि 11 मरीज दूसरे जिलों के है। सिरसा में अब तक कुल 10 ब्लैक फंगस मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से नौ मरीज सिरसा के तो एक मरीज फतेहाबाद का था। पीड़ित मिले काफी मरीजों का इलाज सिरसा के ही निजी अस्पतालों में चल रहा है।
नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार करने के लिए वार्ड बनाया गया है। वार्ड में 10 बेड लगाए गए हैं। इसके लिए विभाग से एंडोस्कोपी मंगवाई गई है। जिसके पश्चात मरीजों के सैंपलों की जांच कर उपचार शुरू किया जाएगा। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें