फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वाले 629 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के 35 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन अभियान चलाया गया। दिनभर 1664 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कम होने के कारण विभाग की ओर से 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों के लिए कम ही स्लॉट खोले जा रहे हैं। जिसके कारण लाभार्थियों को समय पर स्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार 18 से अधिक आयु वाले 629 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वाले 649 लाभार्थियों ने पहली डोज और 25 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 60 से अधिक आयु वाले 224 ने पहली डोज और 34 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। विभाग की ओर से 1589 लाभार्थियों को पहली डोज और 75 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 247647 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 194325 लाभार्थियों को पहली डोज और 53322 को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें