फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन मोबाइल की दुकान और एक डेयरी में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी रोड व एमसी मार्केट में वीरवार रात्रि को एक साथ तीन दुकानों व एक डायरी के ताले तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने रात्रि को एलआईसी रोड पर स्थित शिव गोरख मोबाइल, शिवम डेयरी, अवतार मोबाइल व ट्रेड टावर मार्केट में रिहान मोबाइल दुकान के ताले तोड़ नकदी व सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक की जिसमें दो युवक मुंह पर मास्क लगाकर सामान बिखेरते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शिव गोरख मोबाइल के संचालक दीपक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद पड़ी हैं। सांय को वह दुकान संभाल कर गया था। देर रात्रि को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दुकान के गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी प्रकार इसी रोड पर स्थित अवतार मोबाइल के संचालक अवतार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान के शटर के ताले तो तोड़ दिए लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। चोरों ने इसी रोड पर शिवम डेयरी के ताले तोड़कर गल्ले में रखी 2500 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर ट्रेड टावर मार्केट में पहुंचे। चोरों ने मार्केट में स्थित रिहान मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर कुछ पुराने मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान संचालकों को घटना बारे बताया, जिसके बाद दुकान संचालक मौके पर पहुंचे और सामान संभाला।
सीसीटीवी खंगालने पर जुटी पुलिस : पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किया, जिसमें दो युवक मुंह ढांपे नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि दो दिन पूर्व ही न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी चोरों ने एक साथ पांच दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। पुलिस की गश्त के बाद भी चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें