फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदपुर दारेवाला और सांवतखेड़ा में मिला कोरोना का एक-एक केस

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शुक्रवार को डबवाली उपमंडल के दो गांवों में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें सिरसा सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जिले में अब कुल 22 केस एक्टिव है। जबकि तीन केस ठीक होकर शुक्रवार को अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रथम केस उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में आया है। जिसकी आयु 43 वर्ष है, जो बीती 9 जून को दिल्ली के अस्पताल में अपने एक संबंधी को एंबुलेंस में दिल्ली लेकर गया था और 12 जून की रात वापस आया था। वापस आने के बाद सुबह जब वह उठा तो उसे बुखार होने लगा। जिस पर व्यक्ति ने 17 जून को अपने सैंपल दिए। वहीं, साथ गए रिश्तेदार ने भी अपने सैंपल स्वास्थ्य विभाग को दिया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति संक्रमित पाया गया, जबकि उसके रिश्तेदार की रिपोर्ट निगेटिव आई।
दूसरे केस में उपमंडल के गांव सांवतखेड़ा निवासी 23 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी 17 जून को गुरुग्राम से डबवाली आया और स्वयं ही सामान्य अस्पताल डबवाली में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिरसा में आइसोलेट करवाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन जुटा कंटेनमेंट जोन बनाने
दोनों गांवों में युवक संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग नेे इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन ने दोनों गांवों में कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा आशा वर्कर्स की टीमों का गठन कर सर्वे शुरू करवाया जाएगा।
तीन मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
जिले के तीन संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। शहर की नामधारी वाली गली व रेलवे कॉलोनी में रहने वाला संक्रमित और फग्गु गांव के संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को घर भेज दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 22 हो गई है।
जिले में दो कोरोना संक्रमित आए हैं। जिले में पाए गए संक्रमितों में एक दिल्ली और एक गुरुग्राम से लौटे हैं। जिले में संक्रमित पाए गए मरीजों में सबसे ज्यादा हॉट-स्पॉट इलाके से आने वाले लोग हैं।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें