फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 दिन पश्चात नहीं मिला कोरोना का कोई भी मामला, नहीं हुई कोई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में 104 दिनों पश्चात कोरोना का कोई भी मामला नहीं मिला है मौत का आंकड़ा भी शून्य रहा। जिसके कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। बीते 104 दिनों में हर रोज कोरोना से मौत और संक्रमण के नए मामले सामने आते रहे हैं। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता काफी अधिक बढ़ी हुई थी। जिले में अब तक 504 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को 19 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। अब जिला का रिकवरी रेट 97.90 फीसदी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक तीन लाख 99 हजार 122 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला में अब तक कुल 29 हजार 161 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 28 हजार 551 ठीक चुके हैं। जिला में इस समय 106 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 34 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और 66 मरीज होम आइसोलेट है। वहीं विभाग की ओर से लोगों को नियमों की पालना के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
तीसरी लहर का नहीं मिला कोई भी मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सैंपलिंग प्रक्रिया कम कर दी गई है। शनिवार को 687 लोगों के सैंपल लिए गए थे। विभाग की ओर से लिए जा रहे सैंपलों में से अभी तक कोई भी मरीज कोरोना की तीसरी लहर का नहीं पाया गया है। हालांकि विभाग की ओर से तीसरी लहर को देखते हुए नर्सरी में 10 बेड रिजर्व रखे गए है। अगर कोई मरीज संक्रमित पाया जाता है तो उनके इलाज के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले में सुधार हो रहा है। मरीज जल्दी से स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया। लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों की पालना करे और मास्क लगाए रखे।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें