फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिनों में ही बीते अप्रैल माह से अधिक मिल चुके है कोरोना मरीज, मौते भी हुई अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर घातक साबित हो रही। मई के 11 दिनों में ही बीते अप्रैल से अधिक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और मौतें भी अधिक हुई है। अप्रैल में कुल 5840 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे और 50 की मौत हुई थी, लेकिन मई के 11 दिनों में ही अब तक 6159 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और 73 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के आठ मरीजों की मौत हो गई और 425 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है 604 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 240 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब कुल 4826 मरीज सक्रिय है। इनमें से 467 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से 155 मरीजों का सरकारी अस्पताल में और 312 मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। वहीं 3824 मरीज होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 324203 लोगों के सैंपल लिए गए थे इनमें से 20510 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब तक जिले में 15424 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
बीते माह से इस माह स्थिति अधिक खराब : बीते माह में इस माह में पहले से स्थिति अधिक खराब हो रही है। बीते माह में कुल 50 मरीजों की मौत हुई थी, लेकिन अब इस माह में 11 दिनों में 73 मरीज कोरोना का शिकार हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आने वाले 15 दिनों में स्थिति ओर अधिक खराब होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण इस माह का आंकड़ा ओर अधिक तेजी से बढ़ सकता है। मई में अब तक 4264 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

31 वर्षीय युवती सहित आठ की हुई है मौत : मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 31 वर्षीय युवती, पांच अन्य महिलाओं सहित आठ की मौत हो गई। इनमें गांव बग्गुवाली की 31 वर्षीय युवती, सिरसा की 48 वर्षीय महिला, डबवाली का 80 वर्षीय बुजुर्ग, हांडीखेड़ा की 64 वर्षीय महिला, नोहरियां बाजार की 72 वर्षीय महिला, कोर्ट कालोनी का 63 वर्षीय व्यक्ति, खैरपुर की 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मंगलवार को सिरसा में 161, डबवाली में 14, ऐलनाबाद में 52, कालांवाली में 31, ओढां में 21, नाथूसरी चौपटा में 34, माधोसिघाना में 34, रानियां में आठ, चौटाला में 55, बडागुढ़ा में 15 सहित कुल 425 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
गाड़ी में ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे व्यक्ति : सांस रोगी जल्द ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे है। ऐसे में मंगलवार को गांव मैनाखेड़ा निवासी ओमप्रकाश बुजुर्ग महिला को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। गाड़ी में पिछली तरफ ऑक्सीजन का बड़ा सिलिंडर रखा हुआ था और बुजुर्ग महिला को गाड़ी की आगे वाली सीट बैठाकर ऑक्सीजन पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। ओमप्रकाश ने बताया बुजुर्ग लंबे समय से सांस की रोगी है और जांच करवाने के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को आठ मरीजों की मौत हुई है और 425 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। मंगलवार को 604 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। लोग नियमों की पालना करे और मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखें। -डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें