जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने अब युवाओं को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक और बरनाला रोड के रहने वाले 61 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जिले में अब तक 26 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण के 46 नए मामले आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1910 हो गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के बरनाला रोड पर रहने वाला 61 वर्षीय बुजुर्ग जो शुगर की बीमारी से पीड़ित था, उसे 28 अगस्त को इलाज के लिए सिरसा लाया गया। जहां ऑक्सीजन पूरी तरह शरीर को न मिलने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। हालत में सुधार न होने के कारण पांच सितंबर को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, यहां उसकी मौत हो गई। वहीं शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले 31 वर्षीय युवक की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। युवक बुखार और सांस की परेशानी के चलते सिविल अस्पताल में इलाज के लिए सात सितंबर को भर्ती हुआ था। जहां उसी दिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद नगर परिषद की टीम ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।
वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में 46 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक जमाल, एक परशुराम चौक, दो अग्रसेन कॉलोनी, एक चोरमारखेड़ा, एक रानियां, एक बी ब्लॉक, दो चौटाला, पांच डबवाली, दो बेगू रोड, एक सुख सागर कालोनी, एक शाह सतनामपुरा, एक रानियां गेट, तीन हुडा, एक रानियां, एक इंद्रपुरी मोहल्ला, दो भाई दयाल सिंह नगर, दो पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एक कुस्सर, एक राम कॉलोनी, एक कीर्तिनगर, एक वाल्मीकि चौक, दो आईटीआई रोड, तीन खैरपुर, चार हाउसिंग बोर्ड व एक फ्रेंड्स कॉलोनी, एक बी ब्लॉक, एक ऐलनाबाद और एक नोहरिया बाजार से शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमण के 1910 मामले हो गए हैं। वहीं मंगलवार को 75 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पांच वेंटिलेटर आ गई हैं। जिला अस्पताल में अब वेंटिलेटर की संख्या कुल सात हो गई है।
कोट
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 46 केस आए हैं। वहीं दो की मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पांच वेंटिलेटर भी आ गए हैं। अब वेंटिलेटर की संख्या सात हो गई है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।