ओपीडी में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में एक सप्ताह के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमण का मामला आया है। बिजली मंत्री के आवास पर तैनात कर्मचारी का पिता के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आठ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में दो संक्रमित सक्रिय है। इसके बाद भी नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज और उनके अभिभावक कोरोना हिदायतों का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में 60 फीसदी लोग मास्क तो लगाए नजर आए, लेकिन सभी ने मास्क नाक से थे।
बुधवार को जिले में एक नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास पर तैनात कर्मचारी के पिता कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि उनकी कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान करना और सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 1171 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 911 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 563099 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29291 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब दो मरीज ही सक्रिय है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में तो एक मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। जिले के अब तक 28780 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। अब तक 509 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा चुके है। जिले की रिकवरी दर 98.25 फीसदी तक पहुंच चुका है।
नागरिक अस्पताल में नहीं हो रहा नियमों का पालन
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोग कोरोना हिदायतों का पालन नहीं कर रह हैं। विभाग ने जगह-जगह पर पोस्टर भी चस्पाएं गए हैं, इसके बाद लोग मास्क तो लगाकर कार्यालय और अस्पताल में पहुंच रहे है, लेकिन 60 फीसदी लोगों के मास्क नाक से नीचे लगे हुए दिखाई देते है। ओपीडी में भी डॉक्टर के केबिन के समक्ष मरीजों की भीड़ लगी हुई नजर आती है।
नागरिक अस्पताल में सख्ती करने के निर्देश दिए गए है। मास्क के बिना किसी भी मरीज और अभिभावक को अस्पताल में प्रवेश नहीं दी जाएगी। जिन भी लाभार्थियों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है। लाभार्थी कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा