फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के दोनों ओर 20-20 मीटर के दयारे में बनेगा कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चीफ सिक्रेटरी को निर्देश दिए है कि अब कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के दोनों ओर 20-20 मीटर के दायरे को ही कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएस को फोन पर निर्देेश देते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को कहा जाए। इसके लिए गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कंटेनमेंट जोन के लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक गोपाल कांडा ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से फोन पर बातचीत करते हुए कंटेनमेंट जोन की अवधि 28 दिनों से कम किए जाने का अनुरोध किया है, क्योंकि इससे जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है और उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी है। गोपाल कांडा ने कहा था कि जब कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आती है फिर भी 28 दिनों तक पूरे मोहल्ले या आसपास की गलियों को कंटेनमेंट जोन में रखा जाता है। गोपाल कांडा ने कहा कि दो माह के लॉकडाउन से अधिकतर लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में दुकानें खोलने की ढील मिली पर सिरसा के प्रमुख बाजार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन में चले गए। फिर से उनकी दुकानें बंद हो गई। उन्होंने कहा कि उन लोगों की हालात तो और भी अधिक दयनीय हो गई है जो लॉकडाउन के पश्चात कंटेनमेंट जोन में फंस कर घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें