फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकौड़ा से ऐलनाबाद लिंक रोड पर गांव हिम्मतपुरा के निकट सोमवार देर रात दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना बारे पुलिस को सूचित कर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मृतकों में गांव बूढ़ीमेड़ी निवासी गोबिंद और अजय, जबकि घायलों में ऐलनाबाद निवासी दो सगे भाई वरयाम और पवन शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव बूढ़ीमेड़ी निवासी गोबिंद और अजय देर सोमवार रात को किसी काम से गांव जीवननगर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर ऐलनाबाद निवासी वरयाम और पवन अपनी बाइक पर नकौड़ा की ओर से ऐलनाबाद जा रहे थे। गांव हिम्मतपुरा के निकट दोनों बाइक आपस में भिड़ गए, जिससे दोनों बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर जा गिरी और हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चारों को वाहनों का प्रबंध कर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां बूढ़ीमेड़ी निवासी गोबिंद और अजय ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया, जबकि वरयाम और पवन को गंभीरावस्था में सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा आने के बाद पवन और वरयाम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें