फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैस सिलिंडरों के बढ़े दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 09 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 जिला महिला कांग्रेस की महिलाएं प्रदर्शन करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सरकार से रसोई गैस के सिलिंडरों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की
विज्ञापन

फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने रविवार को रसोई गैस के सिलिंडरों के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से अविलंब रसोई गैस के सिलिंडरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर कृष्णा फौगाट ने भाजपा शासन की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ही सरकार ने रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर महिलाओं को यह तोहफा दिया है। इससे प्रमाणित होता है कि सरकार महिलाओं का कितना सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन में जहां आम घरेलू चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं, महिलाओं के प्रति बढ़े अपराधों ने महिला वर्ग को अपने घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा ने कहा कि भाजपा शासन की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस प्रदर्शन में अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधू, पुष्पा नारंग, कृष्णा भांभू, सुनीता ढाका, गुड्डी देवी, सुनैना, अंकिता, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें