फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, उनके दम पर ही वर्चस्व कायम : संतोष बेनीवाल

Sun, 09 Aug 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में संबो​धित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल। पार्टी
विज्ञापन
फोटो 38,39
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी अपना वर्चस्व कायम रखती है। उन्होंने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक भव्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद थी। बेनीवाल ने कहा कि किसी नेता का आना मायने नहीं रखता, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि हर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुटा है।
विज्ञापन

उन्होंने 1942 में महात्मा गांधी के करो या मरो आह्वान का जिक्र किया। इस आह्वान ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की मशाल है। इसने देश को लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया।

मौजूदा हालात और राहुल गांधी का संदेश
वक्ताओं ने कहा कि किसान फसलों के सही दाम के लिए परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और छात्र भविष्य को लेकर चिंतित हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। इस अवसर पर राहुल गांधी के संघर्षों का विशेष जिक्र किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वे संसद से सड़क तक युवाओं, किसानों, छात्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का प्राथमिक कर्तव्य है।
विज्ञापन


संकल्प और तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने का प्रण लिया। सम्मेलन के बाद कांग्रेस भवन से भगवान श्री परशुराम चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. वाई.के. चौधरी, निर्मल सिंह मलडी, जगबिंदर सिंह, वीरा सिंह विर्क, रवि कंबोज, वेदपाल डांगी, डॉ. धर्मपाल, वीरा सिंह रानियां, अमर सिंह, कृष्ण, संदीप, मांगेराम और सुभाष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें