फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के भांजे पर चलाई गोलियां, फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा रोड पर मंगलवार को सरेआम कांग्रेस नेता के भांजे शगनदीप और अकाली नेता के बेटे के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर युवकों में मारपीट हुई। कांग्रेस नेता के भांजे पर गोलियां भी दागी गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियां उसकी गाड़ी में लगी। इसी दौरान पीछे से किसी ने शगनदीप के सिर में ईंट दे मारी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने शगनदीप की शिकायत पर अकाली नेता नछत्तर सिंह कंग, गुरचरण सिंह उर्फ चन्ना कंग निवासी जवाहर नगर डबवाली, शम्मी निवासी कखांवाली, कमल पुत्र जगीर सिंह निवासी चौहान नगर, डबवाली सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सुबह करीब नौ बजे डेरा बाबा मनसा दास के नजदीक दो गाड़ियां एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए आकर रुकी। गाड़ियों में सवार युवकों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक गाड़ी पर सवार होकर कुछ लोग और वहां आ गए। युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जग्गा सिंह बराड़ के भांजे शगनदीप उर्फ पप्पू को पीटने लगे। आरोपियों ने देखते ही देखते तीन गोलियां दाग दी। शगनदीप इस फायरिंग में बाल-बाल बच गया। गोली उसकी गाड़ी में जा लगी। एकबारगी गोलियां चलने की आवाज सुनकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। युवकों में झगड़ा होता देख दुकानदार और नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ जुटती देख एक युवक ने शगनदीप के सिर पर ईंट से वार कर दिया और फरार हो गया। सूचना पाकर डीएसपी डबवाली सत्यपाल यादव, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भरतेंद्र कुमार ढिल्लों और एसआई सूरजभान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



शगनदीप उर्फ पप्पू निवासी गांव पन्नीवाला मोरिकां ने बताया कि वह जग्गा सिंह बराड़ के बेटे मनमीत सिंह को चौटाला रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में छोड़कर गांव डबवाली में खेतों की ओर गाड़ी से जा रहा था। गोल चौक के नजदीक एक कार पर सवार गुरचरण उर्फ चन्ना कंग और उसके दो अन्य साथियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। डेरे के नजदीक अपनी गाड़ी आगे लगाकर उसकी गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही उसने शीशा नीचे किया। चन्ना कंग ने उसकी गाड़ी को बंद करके चाबी निकाल ली। उसे जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। चन्ना कंग ने उसे निशाना बनाते हुए दो गोलियां दागी। वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान एक गाड़ी और आ गई। जिस पर चन्ना कंग का पिता नछत्तर कंग सवार था। आते ही उसने भी गोली दागी। उनमें से एक ने उसके सिर पर ईंट से वार किया।

बेटे ने फोन कर दी थी हमले की सूचना : कंग
भगत सिंह पिकअप यूनियन मंडी किलियांवाली के अध्यक्ष और स्थानीय अकाली नेता नछत्तर कंग ने बताया कि उसका बेटा चन्ना कंग अपने साथियों के साथ सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान शगनदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार्ग में रोकने का प्रयास किया। उसने गाड़ी भगा ली। चन्ना ने उसे फोन पर सूचित किया। डेरे के नजदीक शगनदीप ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उसके बेटे की गाड़ी रुकवा ली। जब वह मौका पर पहुंचा तो पिस्तौल के बल पर उसके बेटे को पीटा जा रहा था। उसने आरोपियों से अपने बेटे को छुड़वाया।


कोट
शगनदीप की शिकायत पर नछत्तर सिंह कंग, गुरचरण सिंह उर्फ चन्ना कंग निवासी जवाहर नगर डबवाली, शम्मी निवासी कखांवाली, कमल पुत्र जगीर सिंह निवासी चौहान नगर, डबवाली सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- सूरजभान, एसआई, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें