फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामधारी पंथ व सिख समाज में हुआ टकराव, चार घायल

विज्ञापन
ऐलनाबाद में हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव अमृतसर खुर्द के गुरुद्वारा सच्च खंड में आठ महीनों से सिख समाज और नामधारी पंथ के बीच चल रहे विवाद में सोमवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान कुलदीप सिंह, सेवक सिंह, मलकीत सिंह और मिल्खा सिंह घायल हो गए, जिन्हें ऐलनाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को गुरुद्वारा में पाठ आयोजित किया गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आपस में हाथापाई शुरू हो गई। इसमें गुरुद्वारा पक्ष के चार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जबकि नामधारी पक्ष के सदस्य भी घायल हुए हैं। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
वर्ष 2021 से चल रहा है विवाद
1947 से 1998 तक यहां मसीत के स्थान में ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जा रहा था। 1998 में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से यहां गुरुद्वारा साहिब के नए भवन का निर्माण किया गया, जिसमें वर्ष 2021 तक सिख मर्यादा के अनुसार पाठ किया जा रहा था। फिर जब संगत ने गुरुद्वारा साहिब के भवन को बड़ा करने का कार्यक्रम बनाया। तो सिख समाज व नामधारी पंथ के बीच आपसी विवाद पैदा हो गया। इसके चलते प्रशासन ने यहां पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई। इस मामले को लेकर सिख संगत ने 2 अप्रैल 2022 को अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र भी लिखा था। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जांच करने के बाद गांव के गुरसिखों की एक कमेटी बनाई और सिख मर्यादा के अनुसार यहां पाठ करने के आदेश दिए गए। इसके बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने भी नामधारी सतगुरु उदय सिंह से भैणी साहिब में मिल कर विवाद का सार्थक समाधान निकालने की अपील की थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को हुए झगड़े के बाद गुरुद्वारा में ऐलनाबाद के डीएसपी वीरेंद्र सिंह, एसएचओ राधेश्याम शर्मा सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। शाम साढ़े पांच बजे तक गुरुद्वारा साहिब में दोनों पक्ष के लोग और बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

वर्जन
गुरुद्वारा मामले को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। इसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को चोटें लगी है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों पक्ष अभी आपस में समझौता करने में ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन

- राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें