फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनरेगा का नाम बदलने की निंदा

Fri, 02 Jan 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। लोक पंचायत जिला सिरसा की विशेष बैठक शहर के बंता सिंह भवन में डॉक्टर गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंचायत पंचायत सदस्यों द्वारा एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर की गई। बैठक में पंचायत सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने वाली मनरेगा कानून को रद्द करके जी राम जी कानून लाने की निंदा की गई। इस दौरान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून के तहत भले ही 125 दिन के रोजगार देने की बात कहीं है परंतु 40 प्रतिशत खर्चा राज्यों पर डालकर इस योजना को बंद करने की चाल चली है।
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड व बुढ़ापा पेंशन काटने की निंदा
बैठक के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा हजारों की संख्या में राज्य भर से बीपीएल कार्ड और बुढ़ापा पेंशन काटे जाने की भी निंदा की। पंचायत ने सरकार से मांग रखी है कि वह गरीबी रेखा का पुन: सर्वे करवाएं, ताकि जिन लोगों की गलत बीपीएल कटे या पेंशन कटी है। उन्हें पुन: लाभ मिल सके।
विज्ञापन


यह रखी अन्य मांगें
- पंचायत सदस्यों ने घग्गर नदी पर बने कुताबढ पुल को पूर्ण रूप से तैयार करवा कर चालू करवाया जाए।
- इसके साथ ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाए।
- चालकों को यातायात संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
- जीवन नगर से करीवाला-बणी मार्ग पर सफेद पट्टी लगाने का काम करवाया जाए।
- सड़क किनारे के बरम मजबूत कर कंटीली झाड़ियां की कटाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें