फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का कमिश्नर जांच को पहुंचा मेदांता

Tue, 10 Nov 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन के पुलिस कमिश्नर गिरीश पुत्र जगदीश शर्मा का 11वां जन्मदिन उसके परिवार को हमेशा याद रहेगा। सोमवार को मेदांता अस्पताल गुड़गांव के चिकित्सकों ने उसे पूरी तरह फिट करार दिया।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने उसे जन्मदिन पर एक लाख रुपये उपहार स्वरूप भेंट किए। शर्मा परिवार गिरीश के सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद चिकित्सीय जांच के लिए सोमवार को गुड़गांव पहुंचा था।

जहां गोपाल कांडा की देखरेख में उसकी चिकित्सीय जांच करवाई गई। बाद में एमडीएलआर कार्यालय में गोपाल कांडा ने गिरीश के 11वें जन्मदिन पर उसे मिठाई व एक लाख रुपये का चेक उपहार स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बेहद गरीबी से जूझ रहा शर्मा परिवार गिरीश के इलाज के लिए भटक रहा था। राजस्थान में इलाज के दौरान एक समाजसेवी संस्था मेक ए विश के सहयोग से गिरीश की पुलिस कमिश्नर बनने की तमन्ना को पूरा करवाया गया था।

शर्मा परिवार ने मीडिया के माध्यम से उसके इलाज के लिए मदद मांगी थी। ऐसे में हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने शर्मा परिवार के समक्ष मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

उन्होंने बीमार गिरीश के इलाज का खर्च वहन करने का वादा किया और उन्हें गुड़गांव बुलाया। मेदांता अस्पताल में गिरीश की किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

गिरीश की मां बबली शर्मा ने अपने बेटे को नया जीवन देने के लिए किडनी दी। सफल ऑपरेशन के बाद शर्मा परिवार सिरसा लौट आया था। सोमवार को उसका 11वां जन्मदिन है। शर्मा ने कहा कि कांडा परिवार से मिले सहयोग के फलस्वरूप ही आज उनका बेटा बीमारी से मुक्त हो पाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें