श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते आढ़ती।
रानियां। सावन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रानियां में अनाज मंडी के आढ़तियों की ओर से किसान विश्राम गृह के सामने राजकीय मार्ग 32 पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हलवा-प्रसाद वितरित किया गया।
बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्वों के अवसर पर सेवा कार्य करने की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ सावन महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा लगाया गया ताकि भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने के साथ लोगों की सेवा भी की जा सके।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी रानियां के अधिकारी, कर्मचारी, आढती संगठन के पदाधिकारी और अनाज मंडी के सभी आढ़ती सदस्य शामिल रहे।