फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन किमी. की रफ्तार से चली सर्द हवा, ठिठुरन बढ़ी

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुबह के समय छाई धुंध व उगता सूरज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार को धूप के बावजूद सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई। दोपहर एक बजे बादल छाने के कारण एक बारगी बारिश होने के आसार बन गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि साल के अंतिम दिन लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। धूप खिलने से लोग पार्कों में घूमते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चलने से ठिठुरन रही। लोग अलाव जलाकर राहत पाने के प्रयास में लगे नजर आते हैं। आईएमडी के अनुसार जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि क्षेत्र में उतर पश्चिमी हवा चलने के कारण अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र ओर अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं ओलावृष्टि के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के ठंड अधिक महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें