फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग : अवैध ठेके से बरामद की शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। अलीकां रोड पर स्थित शराब के एक अवैध ठेके पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने ठेका संचालक को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार्रवाई के दौरान ठेके से बियर की 36 बोतलें, देसी शराब की 67 बोतलें, 216 अध्धे, 354 पव्वे बरामद किए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि डबवाली से अलीकां रोड पर एक अवैध ठेके का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग हिसार के सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त टीम का गठन कर ठेके पर छापा मारा। इस दौरान ठेका संचालक से दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन संचालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में टीम ने ठेका संचालक जसविंद्र सिंह वासी मसीतां को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और वहां से काफी मात्रा में शराब बरामद की। संवाद
सीएम फ्लाइंग ने नगर परिषद में दी दस्तक
सिरसा। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने नगर परिषद में छापा मारा। इस दौरान टीम ने नगर परिषद में विभिन्न शिकायतों से संबधित रिकॉर्ड मांगा। हिसार के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। बताया जा रहा है कि टीम ने नगर परिषद अधिकारियों से पार्कों के दिए गए ठेके के बारे में पूछा और रिकॉर्ड भी मांगा। टीम ने इस दौरान 87 चौकीदारों का भी रिकॉर्ड मांगा। जांच टीम ने आरोपों के संदर्भ में अन्य जानकारी व दस्तावेज की भी मांग की। जांच टीम ने शहर में कचरा एकत्रित करने वाली एजेंसी, कर्मचारियों का वेतन व पीएफ संबंधी रिकॉर्ड की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें