फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामल में पीएनबी में सेंधमारी: पीछे की दीवार तोड़ अंदर घुस लॉकर तोड़ने की कोशिश, विफल रहने पर लौटे

Tue, 27 Sep 2022 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तथ्य भी जुटाए।
विज्ञापन
चामल में स्थित बैंक में सेंधमारी करने के लिए तोड़ी गई दीवार । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव चामल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की कोशिश की। चोरों ने बैंक में प्रवेश कर लॉकर के हैंडल को भी तोड़ने का प्रयास किया। इससे पहले चोरों ने सीसीटीवी और सायरन के भी तार निकाल दिए थे। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बैंक की पिछली तरफ की दीवार से ईंटें तोड़ करीब तीन फुट चौड़ा छेद कर दिया। इसके बाद बैंक में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन भी काट दिया। बैंक में रखी फाइल व अन्य सामान को भी बिखेर दिया और लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाने पर चोर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तथ्य भी जुटाए। चोरों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी है मामले की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक पायल गढ़वाल ने बताया कि उनके पास सोमवार सुबह सात बजे सर्वजीत कौर कर्मचारी का फोन आया। उसने बताया कि बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ है और सेंधमारी की गई है। इसके बाद पुलिस की देखरेख में उन्होंने लॉकर को खोल कैश की जांच की है, कोई भी छेड़छाड़ नहीं हुई है। चोरों ने लॉकर का हैंडल तोड़ने का प्रयास किया गया था और वह खराब हो गया है।

सेंधमारी करने के बाद बैंक के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।

बैंक में नहीं था कोई भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात
वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने लोहे के औजारों से दीवार को तोड़े जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान बैंक की सुरक्षा के लिए कोई भी कर्मचारी यहां पर तैनात नहीं था।

बैंक शाखा प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने बैंक के भवन की दीवार तोड़कर छेद किया है और अंदर प्रवेश कर गए थे। चोर ने बैंक के अंदर पहुंचकर चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन लॉकर न खुलने के कारण वारदात नहीं हो पाई। -ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें