फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदबांदी से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल, बूंदबांदी से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

- अलाव तापते नजर आए लोग, सूर्य देवता ने नहीं दिए दर्शन
- तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
फोटो : 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम में आए बदलाव और बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। बूूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का स्तर भी पहले से बढ़ गया है।
मंगलवार को सुबह से ही बादलवाई रही और बूंदाबांदी होती रही। सर्दी की वजह से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम देखने को मिली। लोग कई जगह अलाव का सहारा लेते हुए भी दिखाई दिए। सुबह से ही बादलों ने सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने दिए। दिनभर सूर्यदेव के न निकलने के कारण लोगों को अपने घरों में गर्म कपड़ों में लिपटना पड़ा। बाजारों में लोग दुकानों पर अलाव तापते व गर्म वस्त्रों में लिपटे हुए नजर आए। इस दौरान लोग गर्म व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए रेहड़ियों और चाय की दुकानों पर एकत्र होते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

किसानों की फसलों को मिल रहा है लाभ
बूंदाबांदी होने से किसानों की फसलों को भी इसका काफी लाभ मिल रहा है। इससे पहले सूखा कोहरा पड़ने के कारण किसानों की सब्जी, गेहूं, हरे चारे और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन बूंदाबांदी के अब फसलों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। इससे किसानों को अब खेतों में कम सिंचाई करने की आवश्यकता पड़ रही है। वहीं किसान लाल सिंह, सुखदेव सिंह, हरी सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दोपहर के समय तेज धूप होने और सुबह खेतों में कोहरा पड़ने से फसलें दबी हुई दिखाई देती थी। फसलों का फैलाव कम हो पा रहा था। हल्की बूंदाबांदी से अब कोहरा जमना बंद होगा।
विज्ञापन

तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ अनुसार आने वाले तीन दिनों तक लगातार मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। तीन दिनों तक बूंदाबांदी और तेज हवाओं के साथ बारिश आने की संभावना भी जताई जा रही है। जिससे ठंड भी अब तेजी से बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें