फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में रात को भी होगी सफाई, करनाल की मेयर ने दिए टिप्स

Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर रेणू बाला गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर नगर पालिका कालांवाली में सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता, करनाल के डीएमसी अभय सिंह व सेंटर इंस्पेक्टर मनदीप ने विशेषतौर पर भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कालांवाली के चेयरमैन महेश झोरड़ ने की। बैठक में उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नगर की सफाई व्यवस्था में सुधारने के लिए अहम सुझाव दिए। इस मौके पर नगर पार्षद सुभाष शर्मा, सुनील बुमरा, अमन जैन, सुखजिंद्र सिंह बबली, हरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि अब नगर की मुख्य सडक़ों और बाजारों की सफाई रात्रि काल में की जाएगी। इससे दिन में व्यापारियों और ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होगी और सफाईकर्मी भी सुचारू रूप से काम कर सकेंगे।

करनाल के डीएमसी अभय सिंह यादव ने बताया कि कालांवाली में सफाई को लेकर नया नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग वाडों के लिए विशेष सफाई दल बनाए जाएंगे और प्रत्येक दल को एक पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा, कूड़ा उठाने और निस्तारण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

सेंटर इंस्पेक्टर मनदीप ने बताया कि सफाई कर्मियों को नई तकनीकों और सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर ढंग से काम कर सकें। नगरपालिका चेयरमैन महेश झोरड़ ने कहा कि सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में जनता की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गली-मोहल्लों में कूड़ा न फैंके निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें और नगरपालिका के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन


बैठक दौरान मेयर रेणू बाला गुप्ता ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की ओर पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें