फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई ठप : डोर-टू-डोर उठान का टेंडर खत्म, शहर में लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
उठान न होने के कारण शहर में लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम ठप हो गया है। टेंडर अवधि समाप्त होने व नया टेंडर न होने के कारण ठेकेदार ने काम करने से इंकार कर दिया है। एक माह से अनुमति अभी तक नहीं मिली। इस कारण अब कूड़े के ढेर लगने से शुरू हो गए हैं। शहर के 31 वार्डों से प्रतिदिन 110 टन से ज्यादा का कूड़ा निकलता है। नगर परिषद प्रशासन मुख्यालय की अनुमति का इंतजार कर रहा है।
नगर परिषद की ओर से पूरे शहर से कूड़ा उठान के लिए ठेका जारी किया गया है। इसके तहत निजी एजेंसी से अनुबंध का काम सौंपा गया। एजेंसी की गाड़ियां सभी वार्डों में जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने का काम करती है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों से नगर परिषद कर्मचारी सफाई के बाद कूड़ा एकत्र कर डंपिंग प्वाइंट पर डालते हैं। इस कूड़े को निजी ठेका एजेंसी की गाड़ियां बकरियांवाली कचरा प्रबंधन प्लांट तक लेकर जाती हैं। ठेका एजेंसी की अनुबंध अवधि 30 नवंबर को खत्म हो गई थी। इसलिए ठेकेदार अधिकारियों के कहने पर ही अभी तक काम कर रहा था। लेकिन अब ठेकेदार ने मुफ्त में काम करने से इंकार कर दिया है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से मुख्यालय प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक न तो नए के टेंडर के बारे में आदेश आए हैं और न ही वर्तमान ठेकेदार की अवधि बढ़ाने को लेकर मंजूरी मिली है। अधिकारियों को अभी तक प्रस्ताव की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

अब बढ़ सकती है शहरवासियों की समस्या
नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा निशुल्क उठाया जाता है, अब गाड़ियां बंद हो गई है। ऐसे में घरों में कूड़ा एकत्र होना शुरू हो गया है। यदि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई तो शहरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
बकरियांवाली में चल रहा कूड़ा निस्तारण प्लांट, लेकिन ट्रांसपोर्ट रुका
शहर से एकत्र होने वाले कूड़े को गांव बकरियांवाली स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाता है। वहां पर कूड़ा निस्तारण के तहत खाद तैयार की जाती है। अब कूड़ा ट्रांसपोर्ट का काम रुक गया है। ऐसे में अधिकारियों के लिए भी समस्या पैदा हो गई है कि क्या करें।
विज्ञापन

ठेका रिन्यू करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। हमें मंजूरी का इंतजार है। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रयास कर रहे हैं। -संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें