फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में दिखी चहल-पहल, उत्साहित नजर आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
11 माह बाद प्राथमिक स्कूलों में दिखी चहल-पहल
विज्ञापन

फोटो - 12
- स्कूलों में बरती जा रही सावधानियों को लेकर आश्वस्त दिखे अभिभावक
- बोले : जो शिक्षा स्कूल में मिलेगी, वह ऑनलाइन में नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। कोरोना काल के चलते करीब 11 माह के बाद सोमवार को प्राथमिक स्कूलों में चहल-पहल दिखाई दी। स्कूल जाने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में छोड़ने आए। अभिभावकों ने स्कूलों में कोरोना को लेकर बरती जा रही सावधानियों पर संतुष्टि जाहिर की। स्कूलों में सुबह से ही हर तरफ चहल-पहल देखी गई। विभागीय निर्देशानुसार स्टाफ द्वारा स्कूलों में कोरोना को लेकर काफी सतर्कता बरती गई। स्कूल के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग करने के अलावा मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों से हस्ताक्षर भी करवाए गए।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मिली, लेकिन जो शिक्षा स्कूलों में आकर ग्रहण की जा सकती है वो ऑनलाइन नहीं। नुहियांवाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय केे इन्चार्ज दलीप बारूपाल ने बताया कि सोमवार को बच्चों की करीब 85 प्रतिशत उपस्थिति रही। विभागीय नियमानुसार स्कूल में मिड-डे मिल के खाने की जगह उन्हें सूखा राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें