नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत सीआईए कालांवाली ने गांव लक्कड़ांवाली के निकट एक व्यक्ति को 45 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इस संबंध में आरोपी व सप्लायर सहित दो लोगों के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में केस दर्ज करवाया गया है।
जानकारी मुताबिक सीआईए कालांवाली की टीम बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि लक्कड़ांवाली निवासी बुध सिंह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने के उद्देश्य से खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव लक्कड़ांवाली के निकट धर लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त नशीला पदार्थ कालांवाली निवासी एक व्यक्ति से लेकर आना स्वीकार किया है। मामले की आगामी जांच बडागुढ़ा पुलिस को सौंपी गई है।