फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Wed, 25 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। शहर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।



पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अनाज मंडी स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 23 मार्च को सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह स्कूल ड्रेस में घर से गई थी लेकिन इसके बाद नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी को अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें