फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडियों से 75 फीसदी धान की उठान का दावा, आज बंपर आवक की उम्मीद

Mon, 04 Nov 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली के बाद अब सोमवार को अनाज मंड़ी में बंपर धान की आवक होने के उम्मीद है। जिले में अब तक 1,46,433 मीट्रिक टन (एमटी) धान की सरकारी खरीद हाे चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि मंड़ियों से 75 फीसदी धान की उठान हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को आवक लेकर पहुंचने वाले किसानों को जगह की परेशानी नहीं होगी।
दिवाली से पहले तक कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30 से 35 प्रतिशत धान की ही कटाई हुई थी। ऐसे में अब 70 प्रतिशत धान की कटाई तेजी से की जाएगी। एक नवंबर के बाद से गेहूं की बिजाई का समय शुरू हो गया है। ऐसे में सोमवार को जिले की मंड़ियां में बड़े स्तर पर धान पहुंचेगा। इसको लेकर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। आढ़तियों को भी किसानों के लिए हर संभव व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,46,433 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 68,102 एमटी, हैफेड द्वारा 61,890 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 16,441 एमटी खरीदी की गई है। बडागुढ़ा मंडी में 5498 एमटी, डबवाली मंडी में 24061 एमटी, कालांवाली मंडी में 45017 एमटी, फग्गु मंडी में 6234 एमटी, रानियां मंडी में 5459 एमटी, रोड़ी में 6237 एमटी, सिरसा मंडी में 6401 एमटी, सुरतिया मंडी में 5954 एमटी, ओढां में 4383 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। शनिवार को 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन


बॉक्स
यह बनाई गई है व्यवस्था
मंडी से 75 प्रतिशत धान की उठान हुई। शेड के नीचे जगह बनी है। आढ़तियों की दुकानों के आगे जगह बनाई गई है। चौकीदार व पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।


मंडियों में धान को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। दिवाली की छुट्टियों के चलते उठान काफी हद तक हुई है। विशेष टोकन काउंटर किसानों के लिए स्थापित किए गए हैं। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें