फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में स्किन और हार्ट के नहीं है विशेषज्ञ

विज्ञापन
civil hospital sirsa - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सिरसा में मरीजों को इलाज के नाम पर अन्य अस्पतालों में घुमाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में बीते दो साल से बीमारियों के विशेषज्ञ नहीं है, जिस पर मरीजों को अग्रोहा रेफर करना पड़ रहा है। अस्पताल में दो बीमारियों के विशेषज्ञ बीते दो साल तथा छह माह से नहीं है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सिरसा में कुल 35 डॉक्टर तथा विशेषज्ञ मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। वहीं अस्पताल में दो बीमारियों स्किन तथा फिजिशियन के कोई विशेषज्ञ नहीं है। सिविल अस्पताल सिरसा में बीते दो साल से स्किन रोग का कोई विशेषज्ञ नहीं है। सिविल अस्पताल में आने वाले स्किन के मरीजों को आग्रोहा रेफर किया जा रहा है। वहीं इसके कारण अधिकतर मरीज अपना इलाज निजी अस्पताल में करवा रहे हैं। क्योंकि अधिकतर मरीज स्किन की बीमारी को लेकर अग्रोहा तक नहीं जाते, वे शहर में ही किसी निजी अस्पताल से अपना इलाज करवा लेते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास इसका कोई डाटा नहीं है कि जिले में कितने स्किन के मरीज हैं।
अस्पताल में बीते छह माह से नहीं है कोई हार्ट के विशेषज्ञ
सिविल अस्पताल के पास बीते छह माह से कोई हार्ट रोग का विशेषज्ञ मौजूद नहीं है। जबकि जिले में काफी संख्या में हार्ट की बीमारी के लोग हैं। लेकिन विभाग के पास कोई फिजिशियन मौजूद नहीं है। अगर कोई अस्पताल में मरीज आता है तो उसे अग्रोहा रैफर कर वहां से इलाज करवाया जाता है। सिविल अस्पताल में स्कीन तथा हार्ट रोग की ओपीडी भी बहुत कम होती है। यही कारण है कि मरीजों को पता है कि यहां पर कोई विशेषज्ञ तो मौजूद है नहीं जिस कारण लोग सिविल अस्पताल सिरसा में आने से भी कतराते हैं। हार्ट के मरीज सोहन लाल ने बताया कि बीते दिनों वह यहां से दवाई लेने आया था, लेकिन जब वह आया तो उसे पता चला कि अस्पताल में हार्ट रोग से संबंधित कोई विशेषज्ञ नहीं है। जिस पर उसने अपना इलाज निजी अस्पताल से करवाया। स्वास्थ्य विभाग आने वाले मरीजों को लेकर कुछ हद तक तो खाना पूर्ति करता है तथा उसके बाद अगर मरीज की हालत गंभीर हो जाती है तो उसे दूसरे अस्पताल अग्रोहा में रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे अस्पताल में स्कीन तथा फिजिशियन नहीं है। जो इससे संबधित मरीज आते हैं उन्हें अग्रोहा रैफर किया जाता है। मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाती।
- डॉ. आरके दहिया, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें