फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाई को लेकर नगर परिषद ने चलाएगा जागरूकता अभियान

Thu, 11 Jul 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
खैरपुर के सरकारी स्कूल में विद्या​र्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सिटीएल विजय कुमा
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छ भारत मिशन के सफाई अपनाओ- बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दायित्व नगर परिषद प्रशासन को सौंपा गया है। जागरूकता को लेकर नगर परिषद की टीम सक्रिय हो गई है। नगर परिषद के सिटी टीम लीडर आगामी 100 दिनों की योजना बनाकर स्कूल, कॉलेज, बाजारों व मोहल्ले में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस जागरूकता अभियान की शुरूआत स्कूलों से की गई है। जिसे तहत बुधवार के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर में सीटीएल विजय कुमार ने स्कूल विद्यार्थियों को मानसून के समय होने वाली मौसमी बीमारियों और स्वच्छता अपनाकर इनसे कैस बचा जा सकता है इस बारे में बताया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की ओर से आईसी एक्टिविटी के तहत शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद लोगों को स्वच्छता और कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में अब जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 100 दिनों के चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां नगर परिषद प्रशासन की ओर से करवाई जाएगी। ताकि लोगों को स्वच्छता की अहमियत का पता चले और उन्हें स्वच्छता से जोड़ा जा सके।

मानसून में होने वाली मुख्य बीमारी
- डायरिया
- डेंगू
- मलेरिया
- त्वचा एलर्जी
इन चीजों का रखें ध्यान
. डोर टू डोर आने वाली गाड़ी में कचरा डाले।
- घर के कचरे में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखे।
- खुले में डंपिंग प्वाइंटों पर कचरा न फैंके।
- सड़कों पर कचरा न फैंके।
- खाली प्लाॅटों में कचरा न डाले।
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न गतिविधियां होगी। जनता को स्वच्छता से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, सिटी टीम लीडर, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें