फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव : पिछड़ा वर्ग को नहीं मिला आरक्षण, वार्ड आरक्षण से पूर्व पार्षदों का बदला समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। बुधवार को वार्डों को आरक्षित करने के लिए चंडीगढ़ में ड्रॉ निकाले गए। इस बार पिछड़ा वर्ग को आरक्षण में शामिल नहीं किया गया, जबकि नगर परिषद प्रधान इस बार अनुसूचित जाति से ही होगा। ड्रॉ में नगर परिषद के सात वार्डों को अनुसूचित जाति और 8 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 16 वार्डों में खुला मुकाबला रहेगा। इसके बाद अब नगर परिषद ने नई मतदाता सूची तैयार करेगी।
चंडीगढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिला और महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। ड्रॉ के माध्यम से वार्ड निर्धारित किए गए। ड्रॉ के बाद पूर्व और निवर्तमान पार्षदों के समीकरण बदल गए। अब निवर्तमान पार्षदों और पूर्व पार्षदों के साथ-साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव से पहले वार्डबंदी करवाई जा चुकी है। दूसरे चरण में अब चंडीगढ़ में वार्डों को आरक्षित करने का काम किया गया। इस दौरान सिरसा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक भी मौजूद थे। चंडीगढ़ से आई रिपोर्ट के अनुसार वार्ड संख्या 1, 5, 21, 26, 27, 29, 31 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। दूसरी ओर इनमें से वार्ड संख्या 1, 21, 26 को अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया। इतना ही नहीं सामान्य जाति की महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 3, 4, 8, 11, 13, 17, 22, 30 को आरक्षित किया गया। शेष बचे अन्य वार्डों को सामान्य जाति के लिए खुला छोड़ दिया गया।
इस बार करीब 8 हजार मतदाता बढ़े
पिछली बार हुए नगर परिषद के चुनाव के दौरान शहर के 31 वार्डों में करीब 1.50 लाख मतदाता थे। इस बार करीब 8 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। क्योंकि नई वार्डबंदी में शहर की सीमा के साथ लगते एरिया को शामिल किया गया है। अब नगर परिषद मतदाता सूची को भी अपडेट करेगा। वार्डों की सीमाएं पहले निर्धारित की जा चुकी है और अब नये मतदाताओं को वार्ड के अनुसार सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सूची फाइनल होने पर आगे चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
आरोप : राजनीतिक साजिश के तहत कर दिया वार्ड 16 का विघटन
नई वार्डबंदी में कई बदलाव हुए। इससे किसी वार्ड का एरिया दूसरे में चला गया तो किसी का नया एरिया शामिल हुआ। ऐसे में पूर्व पार्षदों, निवर्तमान पार्षदों को और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए समस्या पैदा हो गई। शहर का वार्ड 16 ऐसा वार्ड है जिसका पूरा स्वरूप ही बदल दिया गया। वार्ड के प्रेम सहगल का कहना कि वे हमेशा अच्छे वोटों से जीत हासिल करते आए हैं। लेकिन इस बार राजनीतिक साजिश के तहत उनके वार्ड का पूरी तरह विघटन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड की चार गलियों को किसी दूसरे वार्ड में, अन्य चार गलियों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस प्रकार पूरे वार्ड को ही दूसरे वार्डों में भेजकर वार्ड का पूरी तरह स्वरूप बदल दिया। इसके अलावा वार्ड 15 के निवर्तमान पार्षद विकास जैन का कहना है कि साजिश के तहत काम किया गया और केवल उनकी गली के एरिया, जिसमें केवल उनका एकमात्र मकान है, उसे किसी दूसरे वार्ड में ही भेज दिया गया।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के बाद अब वार्डों को आरक्षित करने के लिए ड्रॉ निकाल दिए गए हैं। अब वार्डों की मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। नये मतदाताओं को भी शामिल किया जाएगा। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें