फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में 90 फीसदी पेयजल कनेक्शन को पीपीपी से जोड़ा

विज्ञापन
पेयजल कनेक्शनों को पीपीपी से जोड़ने की जानकारी लेते राकेश सोगलान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल कनेक्शनों को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 16 फीसदी ही काम हुआ है। विभाग ने 31 अक्तूबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 200 सक्षम युवाओं से काम लिया जा रहा है।
जिले के सात खंडों में 1.5 लाख पेयजल कनेक्शनों को पीपीपी से जोड़ दिया गया है। अर्बन में अब तक 11714 कनेक्शनों को जोड़ने का काम हो गया है। अर्बन में बिल ब्रांच की टीम को लगाया गया है। जिले में सक्षम युवा घर-घर जाकर पीपीपी लिंक का काम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 74 हजार 571 पेयजल व शहरी क्षेत्र में 73241 पेयजल कनेक्शन हैं। ऐसे में 90 फीसदी काम ग्रामीण इलाके में पूरा हो चुका है। अर्बन में 16 फीसदी काम को पूरा कर लिया गया है। डबवाली ब्लॉक में सबसे ज्यादा 99.46 फीसदी पेयजल कनेक्शन को पीपीपी से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक में इतने कनेक्शनों को जोड़ा पीपीपी से
ब्लॉक कनेक्शन पीपीपी से लिंक फीसदी
डबवाली 28305 28153 99.46
ऐलनाबाद 20913 19895 95.13
नाथूसरी चोपाटा 28070 26011 92. 66
बड़ागुढ़ा 21077 18718 88.81
सिरसा 30739 27044 87.98
रानियां 25737 21210 82.41
ओढां 19342 15659 80.96
शहर में इतने कनेक्शन हुए पीपीपी से लिंक
क्षेत्र कनेक्शन पीपीपी से लिंक फीसदी
ऐलनाबाद अर्बन 7499 1430 19.1
सिरसा 42273 7119 17.03
मंडी डबवाली 12236 1936 15.82
कालांवाली 5075 535 10.54
रानियां 5091 508 9.98
पीपीपी जोड़ने के बाद ये मिलेंगे फायदे
- पीपीपी नंबर डालने के बाद उपभोक्ता का पूरा रिकॉर्ड आ जाएगा
- लिंक के बाद एक घर में कितने कनेक्शन लगे हैं का पता चल जाएगा
- जिला में कितने घरों में पानी नहीं पहुुंच रहा इसका पता चलेगा
- बिल ऑनलाइन भेजे जाएंगे
- जिसके नाम घर उसे एक ही कनेक्शन दिया जाएगा
- अवैध कनेक्शनों के बारे में पता चलेगा
जिले में पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस काम के लिए 200 सक्षम युवाओं को काम पर लगाया गया है। यह काम 31 अक्तूबर तक खत्म हो जाएगा। - राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, सिरसा।
विज्ञापन

हर डिविजन की बिल ब्रांच को पेयजल कनेक्शनपीपीपी लिंक करने का काम दिया गया है। अब तक 11714 कनेक्शनों को पीपीपी से जोड़ने का पूरा हो गया है। - डॉ. जसवंत सिंह, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें