फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें नागरिक : एडीसी

विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छता अ​भियान के तहत सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद और नगर पालिकाओं में उद्योगों, बाजारों, कॉलोनियों, गलियों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला के शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान 7 नवंबर तक चलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में आजन सहयोग करें।
विज्ञापन


सहरावत ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे इस हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य न केवल शहर को साफ-सुथरा रखना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी पैदा करना है। उन्होंने बताया कि अभियान को सुनियोजित तरीके से लागू किया जा रहा है। जिलेभर के उद्योग क्षेत्रों में सफाई की जा रही है, जिससे औद्योगिक एरिया को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लक्ष्य को भी पूरा किया जा रहा है।





उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला प्रशासन ने रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली और सिरसा शहरी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान गलियों, मोहल्लों, पार्कों, चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा पौधरोपण किया जा रहा है। फास्ट फूड संगठन के दुकानदारों के साथ मीटिंग कर अपने आसपास सफाई व डस्टबिन रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें