फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में कबड्डी में सर्किल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न : रोहित बेस्ट राइडर और सुधीर बने बेस्ट केचर

Sat, 08 Apr 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार की टीम प्रथम, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की टीम द्वितीय और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की तृतीय पर रही। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के रोहित ने बेस्ट राइडर व सुधीर ने बेस्ट केचर का खिताब जीता। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति का अनेक राज्य अनुकरण कर रहे हैं। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलो में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और खेल नियमों का अनुपालना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओलंपिक खेलो में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये व कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। एशियाई तथा अन्य खेलों में भी अच्छे-खासे नकद पुरस्कार दिए जाते है। इस कारण प्रदेश के युवा खेलो को कॅरिअर के रूप में चुनते हैं। फतेहाबाद के समाजसेवी डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी समर्पण भाव से अनुशासन में रहकर अभ्यास करता है, सफलता उसके कदम चूमती है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय की खेल परिषद को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेहमानों का स्वागत खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक मलिक ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल, टूर्नामेंट के आब्जर्वर प्रो. रविंदर पाल अहलावत, प्रो. सुरेश गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें