फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोपटा-नोहर मार्ग जलभराव से बंद, रूट डायवर्ट

विज्ञापन
चोपटा। गांव लुदेसर के पास जलभराव
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा से राजस्थान के नोहर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग गांव लुदेसर के पास भारी जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया है और मौके पर सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो। नई व्यवस्था के अनुसार, नोहर से आने-जाने वाले वाहनों को अब जोड़िक्यां, हंजीरा और नाथूसरी कलां होते हुए चोपटा पहुंचना होगा।
विज्ञापन


ये रूट पहले ही डायवर्ट

सिरसा से चोपटा की ओर जाने वाला मार्ग पहले ही दो सप्ताह से बंद है। गांव दड़बा कलां के पास जलभराव के कारण इस रूट को 8वां मील, रंधावा, लुदेसर और माखोसरानी होकर डायवर्ट किया गया है। दड़बा कलां से रूपाना खुर्द के बीच सड़क पर तीन से चार फुट तक बरसाती पानी जमा है, जिससे मुख्य मार्ग से गुजरना संभव नहीं है। तीन साल पहले भी यही समस्या आई थी, जिसके बाद सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन जलभराव वाली जगह को ऊंचा नहीं किया गया। नतीजन, हर बारिश के बाद यही स्थिति रहती है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरने में कठिनाई हो रही है और स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें