फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शुरुआती सर्दी में बीमार पड़ रहे बच्चे, ओपीडी दोगुनी

Sat, 26 Oct 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के नागरिक अस्पताल में बच्चे की जांच करते डाॅ. अमित कुमार।
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम सर्दी और दिन में गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। नागरिक अस्पताल में गला-दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की ओपीडी पहले से दोगुनी हो गई है। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचाव के लिए परामर्श के साथ दवा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


सर्द मौसम के कारण रोजाना करीब 100 बच्चे और 80 के करीब प्रौढ़ लोग नागरिक अस्पताल में आ रहे हैं। इनमें बच्चों के साथ युवा और बुजुर्ग भी सर्द मौसम का शिकार हो रहे हैं। बच्चों में गला दर्द, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजाें की ओपीडी पहले से दोगुनी हो गई है। जहां पहले इस अस्पताल में रोज करीब 60 मरीज आ रहे थे, वहीं, शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में छाती रोग विशेषज्ञ और वाल रोग विशेषज्ञ के पास करीब 110 मरीज आए।
अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना 100 बच्चों की ओपीडी रहती है। इनमें से 60 बच्चे खांसी, जुकाम, गला दर्द और बुखार के आ रहे हैं। इसी प्रकार छाती रोग विशेषज्ञ के पास भी रोजाना करीब 80 मरीजों की ओपीडी रहती है, जिनमें 40 से 50 मरीज मौसमी रोगों के आ रहे हैं। चिकित्सक बदलते मौसम में आने वाले मरीजों को दवा के साथ ठंड से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
- गर्म पानी से नहलाएं।
- साफ फल और सब्जियां लें।
- बच्चाें को पूरे कपड़े पहनाएं।
- सफाई का विशेष ध्यान रखें।

- बुजुर्गों को भी ठंड में बचाएं।
- घर के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।

- कूलर के पानी को नियमित समय पर बदलते रहना चाहिए।
- बदलते मौसम को देखते हुए फ्रिज में रखी ठंडी चीजों का सेवन न करें।


नागरिक अस्पताल के बालरोग विभाग में रोजाना करीब 100 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें खांसी, जुकाम, गले दर्द और बुखार के मरीजाें की ओपीडी 60 तक पहुंच गई है। परिजनों को अपने बच्चों को सर्द मौसम से बचाकर रखना चाहिए। ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। - डॉ. अमित कुमार, बालरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें