फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने जेसीडी, प्रयास व हेलन केलर का किया दौरा

Fri, 13 Feb 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 स्कूल का निरीक्षण करते कमेटी सदस्य।
विज्ञापन
रानियां। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सिरसा के प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक संस्थान जेसीडी विद्यापीठ, प्रयास व हेलन-केलर स्कूल सिरसा का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में कमेटी सदस्य रजनीश खन्ना एडवोकेट, अनिल कुमार ढिढारिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कमेटी सदस्यों ने स्कूल के अंदर दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को जो खाना परोसा जा रहा है उसकी जांच की।
विज्ञापन

बच्चों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। टीम सदस्यों को बच्चों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता भी जांची। बच्चों को जो प्रतियोगिताएं वहां करवाई और जा रही है और बच्चे क्या सीख रहे हैं उन सबके बारे में स्टाफ सदस्यों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमेटी सदस्यों को कुछ कमियां भी मिलीं। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से बातचीत करके उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य रजनीश खन्ना एडवोकेट ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। टीम की ओर से समय-समय पर निरिक्षण करके बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाती है और जांच किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की देखभाल करना एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इस बच्चों को विशेष ध्यान ओर प्यार की आवश्यकता होती है। इन बच्चों की देखभाल से उनका न केवल जीवन सुधरता है बल्कि समाज में भी सकारत्मक परिवर्तन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें