फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर खेलने गए मासूम की हत्या, शव जलाया

Tue, 02 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरसाई नगरी में नर्सरी में पढ़ने वाले एक मासूम की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। सोमवार सुबह अधजला शव खाजाखेड़ा रोड स्थित एक प्लॉट में पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन घटना को लेकर सकते में आ गया। डीएसपी जगदीश काजला, शहर थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी और साइबर क्राइम इंचार्ज मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाद में शव की शिनाख्त रविवार शाम गोशाला मोहल्ले से लापता हुए छह वर्षीय कबीर पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गोशाला मोहल्ला निवासी विनोद कुमार टेलर का काम करता है। मोहल्ले में ही उसकी दुकान है। वह तीन बच्चों का पिता है, इसमें दो लड़के और एक लड़की। बड़ा बेटा छह वर्षीय कबीर नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार शाम को कबीर खेलने के लिए घर से बाहर गया था।

शाम छह बजे परिजनों ने वालों ने घर के बाहर देखा तो कबीर कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश व्यापक स्तर पर शुरू कर दी। मोहल्लावासी भी उसकी तलाश में जुट गए। लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजारों, पार्कों सहित शहर का चप्पा-चप्पा छान लिया, लेकिन कबीर का कुछ अता-पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव खाजाखेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे स्थित प्लॉट पर एक सफाई कर्मचारी की नजर गई। प्लॉट में कुत्ते जमा थे।

सफाई कर्मचारी ने पास जाकर देखा तो उसकी आंखें फटी रह गई। कुत्ते एक बच्चे के अधजले शव को नोच रहे थे। शोर मचाने पर काफी लोग प्लॉट की तरफ भागे और कुत्तों को खदेड़ा।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीश काजला, शहर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई, साइबर सेल प्रभारी राजाराम और सीआईए इंचार्ज यादविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कबीर की तलाश में घरवाले रात से ही लगे हुए थे।

बच्चे के पिता ने सैंडल से की शव की शिनाख्त

ऐसे में जब शहर में एक बच्चे के हत्या की खबर मिली तो पिता विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचा। आधे से ज्यादा शव कुत्ते नोच चुके थे और ऐसे में उसकी पहचान मुश्किल थी। विनोद की नजर प्लॉट में पड़े सैंडल पर गई। ये सैंडल उसके लापता बेटे कबीर के थे। इससे शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा। दोपहर को शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें