चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को मत्स्य पालन विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब साढ़े पांच घंटे के निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ते को सब दुरुस्त मिला ।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सुबह 10 बजे विभाग के कार्यालय पहुंचा। भैरवी स्थित किसान माडल स्कूल में संचालित कार्यालय में 11 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से सात कर्मचारी कार्यालय में मिले जबकि चार कर्मचारियों की बाढ़ नियंत्रण कार्य में ड्यूटी लगे मिले। यहां जिला मत्स्य अधिकारी के तौर पर अनिल गुप्ता तैनात हैं। इनके पास झज्जर व नारनौल का अतिरिक्त चार्ज है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जिले में रिकाॅर्ड के अनुसार तालाबों को चेक किया, तो मछली उत्पादन नियमानुसार पाया गया।