फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एप पर टेबल बेचने के चक्कर में प्रिंसिपल से की ठगी

Thu, 13 Jun 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक एप पर डायनिंग टेबल बेचने के चक्कर में एक महिला प्रिंसिपल ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उनके बैंक खाते से 5 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सिरसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

निजी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत सिरसा की गली तेलियांवाली निवासी रेणू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपनी पुरानी डायनिंग टेबल बेचनी थी। इसलिए उसने ओएलएक्स एप पर अपना अकाउंट बनाया और डायनिंग टेबल की फोटो एप पर अपलोड कर दी।

उसने बताया कि उसके पास किसी अजनबी का फोन आया और उसने डायनिंग टेबल खरीदने की बात कही। डायनिंग टेबल का 12 हजार में सौदा तय हुआ। उसकी ओर से 5 रुपये गूगल पे के लिए क्यूआर कोड भेजा गया। जिसे स्कैन करने पर 5 रुपये प्राप्त हो गए। इसके बाद उसने 12 हजार रुपये के भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर 12 हजार रुपये उनके खाते से निकलकर अजनबी के खाते में जमा हो गए। अजनबी व्यक्ति ने 23,900 रुपये की पेमेंट करने के लिए फिर से क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर उक्त राशि फिर से उसके खाते में चली गई। इसके बाद उसने 48 हजार रुपये के भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा, इस बार भी उनके खाते से पैसे अजनबी के खाते में जमा हो गए। उसने हमें अपने बैंक के एप पर बेनिफिशरी के रूप में जोड़ने के लिए कहा, ताकि बैंक के माध्यम से पूरी पेमेंट की जा सकें। उन्होंने अपने बैंक से उक्त खाते को जोड़ने का आग्रह किया। पेमेंट लौटाने का झांसा देकर ठग ने उनके खाते से 5 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें