फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निवेश कर रकम को दोगुना करने का झांसा देकर ठग लिए साढ़े तीन लाख रुपये

Mon, 27 May 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ समय-समय पर जागरुकता मुहिम चलाती है। उसके बाद लोक साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। जिले के गांव जसानियां निवासी शेर सिंह ने साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 3 लाख 57 हजार 148 रुपये गंवा दिए। शेर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उसे निवेश कर रकम को दोगुना करने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह ने बताया कि वह जम्मू स्थित कटारा में निजी संस्थान में काम करता है। 7 अक्तूबर 2023 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अंजान शख्स का मैसेज आया। जिसमें उसने कहा कि वह ट्रेडिंग और इनवेस्ट करने का कार्य करता है। अगर वह उसके कहे अनुसार अगर निवेश करे तो उसके रकम को कुछ ही समय में दोगुना कर देगा। इस पर वह उसकी बातों में आ गया और आरोपी के कहे अनुसार बताए खाते में पेटीएम एप से 13,289 रुपये भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के बताए अनुसार उसने अलग-अलग दिनों में करीब 43000 रुपये भेज दिए।
उसके बाद उसके पास 13 अक्तूबर को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर किसी अलग शख्स का मैसेज आया। आरोप है कि उक्त शख्स ने भी उसे झांसे में लेकर करीब 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद समय-समय पर उन्होंने विभिन्न माध्यम से कई बार में लगभग सवा दो लाख रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन

उसके बाद उसके पास इंस्टाग्राम आईडी पर फिर से किसी शख्स का मैसेज आया। जिस पर उसने अपने साथ हुए फ्राड के बारे में बताया। उन्होंने भी उसे झांसे में लेकर करीब 75000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वे पूरी जानकारी तब देंगे जब वह उनको एक लाख रुपये और ट्रांसफर कर देगा। इस पर उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। शेर सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर उससे कई बार में 3,57,143 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें