फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में जहर पीने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में जहर पीने वाले आरोपी युवक वार्ड नंबर 21 कीर्ति नगर सिरसा निवासी रोहित को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिस छात्रा का हाथ पकड़कर युवक ने जहर पीया था, उक्त छात्रा ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पांच अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसके व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे और आत्महत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार, युवक उसपर शादी करने का दबाव बना रहा था। गौरतलब है कि पीड़ित छात्रा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पढ़ती है और फतेहाबाद की रहने वाली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि आरोपी रोहित छात्रा पर एक वर्ष से शादी के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा के इन्कार करने पर रोहित उसे आत्महत्या करने की धमकियां देता था।

22 जुलाई को आरोपी रोहित ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा का हाथ पकड़कर जहर की शीशी दिखाते हुए सुसाइड करने की धमकी दी। बाद में रोहित ने जहर पी लिया। वह उल्टियां करने लगा तो सुरक्षा गार्ड ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने छात्रा व आरोपी रोहित की कॉल डिटेल खंगाली।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक पेन ड्राइव अपने कब्जे में ली थी। मामले की जांच के दौरान वीरवार को पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें