फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फैक्टरी में चोरों ने की वारदात, गल्ले से 19 हजार रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव पनिहारी स्थित बिल्डिंग मटेरियल फैक्टरी में तीन युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में से 19 हजार रुपये चुराकर ले गए। पूरी घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में गांव झंडा कलां निवासी मनीष उप्पल ने बताया कि उसकी गांव पनिहारी में बिल्डिंग मटेरियल की फैक्टरी है। बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे फैक्टरी में काम चल रहा था। वह काम देखने फैक्ट्री पहुंचा और काउंटर की दराज में रखे पैसे निकालने लगा तो उसमें पैसे नहीं थे। मनीष का कहना है कि उसने फैक्टरी में लगे कैमरे चेक किए तो चोरी की वारदात का पता चल पाया।

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर आते और दुकान की दराज में से रुपये निकालते नजर आए। फैक्टरी से वापस जाते समय दोनों युवकों के साथ एक और युवक दिखाई दिया। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें