फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. मलिक ने अदालत को बताया कि 14 अगस्त 2013 में विश्वविद्यालय परिसर में उनका विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज सिवाच, लोक प्रशासक विभाग के प्रो. सत्यवान दलाल व लॉ विभाग के प्रो. मुकेश गर्ग के साथ विवाद हो गया था। हुडा चौकी पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन बाद में पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर इसे कैंसल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण प्रो. राजेश मलिक ने अदालत में आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में इस्तगासा दायर कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विश्वविद्यालय के प्रो. मुकेश गर्ग और प्रो. सत्यवान दलाल के खिलाफ समन जारी करके कोर्ट में पेश होने को कहा लेकिन दोनों फरार हो गए। अदालत ने शहर पुलिस को फरार प्राध्यापकों को तीन जुलाई तक अदालत में पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें