सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने जोधकां रोड पर खड़ी आल्टो कार में 79 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। इस दौरान पुलिस को कार चालक नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिंग थाना पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर गांव मोचीवाली से जोधकां जा रही थी। गांव मोचीवाली से जैसे ही टीम जोधकां की तरफ निकली सड़क किनारे एक आल्टो कार खड़ी नजर आई। पुलिस ने कार के पास जाकर देखा तो कार चालक नहीं था। कार के अंदर कई बैग रखे हुए थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार को खोला और अंदर रखे सभी प्लास्टिक बैग की जांच की। सभी में पुलिस को डोडा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने वजन करवाया गया तो एक बैग में 19 किलो 685 ग्राम, दूसरे में 20 किलो 180 ग्राम, तीसरे में 20 किलो 290 ग्राम और चौथे में 19 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। सभी को कुल वजन 79 किलो 885 ग्राम हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।